शाहरूख की हिरोईन दीपिका सल्लू की दिवानी?

बॉलीवुड में इस समय किसी हिरोईन का दबदबा चल रहा है तो वह है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण।शाहरूख खान की फिल्म ओम शांति ओम से सफल शुरूआत करने वाली दीपिका पादुकोण की तीनों फिल्मों ने इस साल सौ करोड़ की कमाई की है। इसलिए सौ करोड़ी दीपिका अब खुले तौर पर लोगों के सामने इच्छा प्रकट करने लगी है। हाल ही अपनी आने वाली फिल्म रामलीला के लांचिंग के मौके पर दीपिका ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि वह एक दिन सलमान खान के साथ काम करें क्योंकि उन्हें लगता है कि सलमान के साथ वह आसानी से काम कर पायेंगी।

गौरतलब है कि दीपिका को बॉलीवुड में कदम रखने के लिए सलमान ने ही पहले ऑफर किया था लेकिन दीपिका ने उस समय यह ऑफर ठुकरा दिया था और वह शाहरूख के साथ चली गयी थीं लेकिन आज उन्हें सलमान संग काम करने की इच्छा जागृत हुई है क्योंकि जिस समय सलमान ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी तो कहा था कि दीपिका में उन्हें स्टार की छवि दिखती है और आज सलमान खान की बात सही हो गयी है इसलिए शायद दीपिका मैडम को सलमान खान अच्छे लगने लगे हैं।

मालूम हो कि रामलीला फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म संजय लीला भंसाली की है जो कि मार्डन रोमियो-जूलियट की कहानी कही जा रही है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X