Kedarnath Trailer Live: सुनते ही रोंगटे खड़े हो गए, रो पड़े सब, भोलेनाथ की वजह से बनाई फिल्म
बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के बीच आज सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ भी जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शानदार टीजर के बाद आज इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। ट्रेलर लॉन्च ईवेंट की पल-पल की अपडेट हम आप तक पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर सारा अली खान खुलकर मीडिया से बात करती हुई नजर आईं और फिल्म मेकर्स ने भी फिल्म से जुड़े कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए।
[Deepika Ranveer Wedding: ग्रैंड शादी में परोसे जाएंगे ऐसे पकवान, कभी ने सुने न देखे, चौंक जाएंगे आप]
इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म इसलिए भी बनाई है कि क्योंकि वे भगवान शिव में आस्था रखते हैं। वहीं सारा को लेकर उन्होंने खुलकर बात की उन्होंने बताया किस तरह सारा अपनी पहली फिल्म के दौरान नर्वस थीं और उन्हें सुशांत सिंह राजपूत ने पूरा-पूरा सपोर्ट दिया। वहीं अभिषेक कपूर ने भी कहा कि सारा वाकई अच्छी एक्ट्रेस हैं और उन्हें अपनी फिल्म से डेब्यू करवा कर वे काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

वहीं सारा अली खान ने भी कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि जब 'मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो मेरी मॉम भी मेरे साथ थीं, कहानी सुनकर हम दोनों के रौंगटे खड़े हो गए।' डेब्यू के सवाल पर सारा ने कहा कि 'मेरे पिता चाहते थे कि फिल्मों में डेब्यू करने से पहले मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर लूं।' उन्होंने बताया कि 'सिंबा के अलावा मैंने अभी तक और कोई फिल्म साइन नहीं की है।' सारा ने जाह्नवी कपूर के डेब्यू पर भी जवाब दिया उम्होंने कहा कि 'मैंने धड़क देखी है और वे धड़क में शानदार लगी हैं।'


Click it and Unblock the Notifications