..................... Kedarnath Teaser: Sushant Singh Rajput and Sara Ali Khan impressive chemistry - Hindi Filmibeat

TEASER: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ'- जबरदस्त कैमिस्ट्री

आखिरकार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। केदारनाथ त्रासदी पर बनी यह फिल्म एक लव स्टोरी है। टीजर से सुशांत और सारा की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है। वहीं, फिल्म में वीएफएक्स का भी काफी इस्तेमाल किया गया है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी की धमाकेदार तैयारी- न्यूयॉर्क में जश्न शुरु- देंखे PHOTOS

लगभग डेढ़ मिनट के इस टीजर में लोगों को केदारनाथ आपदा की जैसी तस्वीर दिखाई गई है.. वह रोंगटे खड़े कर देगी। जाहिर है इस फिल्म से लोग इमोशनल स्तर पर जुड़ेंगे। 2013 में केदारनाथ में आए इस आपदा में हजारों लोगों की जान गई थी। उत्तराखंड की यह विनाशकारी बाढ़ ने लाखों जीवन तहस नहस कर दिया था। लिहाजा, इस घटना को बड़े पर्दे पर देखना संवेदनशील होगा।

Kedarnath Teaser

सुशांत इस फ‍िल्‍म में प‍िट्ठू की भूमिका निभा रहे हैं। प‍िट्ठू पहाड़ी रास्‍तों पर लोगों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक पहुंचाने का काम करते हैं। वहीं, सैफ अली खान की बेटी सारा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फ‍िल्‍म को रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फ‍िल्‍म की शूट‍िंग उत्‍तराखंड में हुई है। टीजर से उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

यहां देंखे केदारनाथ का टीजर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X