रिलीज से पहले ही Hit हो गई फिल्म, Kissing सीन के साथ धमाकेदार एंट्री, एकदम शानदार
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इसी बीच एक फिल्म ने ऐसी धमाकेदार एंट्री मारी है जिसकी किसी को दूर-दूर तक उम्मीद नहीं थी। हम बात कर रहे हैं सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म केदारनाथ की। हाल ही में इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर के बाद केदारनाथ सोशल मीडिया पर छा गई है। बता दें कि अंदरूनी विवाद को लेकर केदारनाथ काफी समय से अटकी पड़ी थी। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
[सबसे खूबसूरत नई एक्ट्रेस, फीकी पड़ जाएंगी सब, 2019 में होगी धमाकेदार एंट्री]
केदारनाथ त्रासदी पर बनी इस फिल्म में पावरफुल सीन्स के साथ-साथ एक बेहद रिफ्रेशिंग लव स्टोरी देखने को मिलेगी। लगभग डेढ़ मिनट के इस टीजर में लोगों को केदारनाथ आपदा की जैसी तस्वीर दिखाई गई है.. वह रोंगटे खड़े कर देगी। जाहिर है इस फिल्म से लोग इमोशनल स्तर पर जुड़ेंगे। 2013 में आई इस भायवह प्राकृतिक आपदा को बड़े पर्दे पर देखना वाकई हिला देने वाला और संवेदनशील होगा। सुशांत इस फिल्म में पिट्ठू की भूमिका निभा रहे हैं। पिट्ठू पहाड़ी रास्तों पर लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते हैं।

इस पूरे टीजर में वे सारा की मदद करते नजर आ रहे हैं। वहीं अपनी पहली ही फिल्म में सारा अली खान ने सुशांत सिंह के साथ जबरदस्त किसिंग सीन भी दिया है। फिल्म के टीजर की ऐसी कई बातें हैं जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। अगर कहें कि फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर हिट हो गई है तो गलत नही होगा। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें केदारनाथ के टीजर को सोशल मीडिया पर कैसी-कैसी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications