केदारनाथ: विवादों में घिरी फिल्म की शूटिंग 28 अप्रैल से होगी फिर शुरु, फिल्माया जाएगा ये सीन
बहुत दिनो से चर्चा में चल रही सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ की रुकी हुई शूटिंग के शुरु होने का समय आ गया है। बता दें कि कुछ पर्सनल कारणों के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। इस फिल्म के शूटिंग इस सप्ताह 28 अप्रैल से शुरु होगी और ये पूरा पानी का सीन होगा।
जैसा कि फिल्म का टाइटल है कि ये फिल्म केदारनाथ की त्रासदी पर भी बनाई गई है और इसी सीन की शूटिंग होनी है। इस सीन की बात करें तो ये सीन मुंबई में एक सेट बनाकर फिल्माया जाएगा। इस फिल्म को अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे है।

इस फिल्म के रुकने का मुख्य कारण था इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स और फिल्म में बजट ना होने के कारण ये फिल्म रोक दी गई थी और काफी विवाद भी हुआ था।
बता दें कि सारा अली खान इस फिल्म से अपने सफर की शुरुआत करने जा रही थी पर इसी खींचा तानी की चलते वो अब इस फिल्म से अपना डेब्यू नहीं कर पाएंगी बल्कि फिल्म सिंबा में वो रणवीर के साथ नजर आएंगी और इसी फिल्म से उनका डेब्यू होगा।
एक अखबार के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से पानी पर निर्भर होगी जिसके लिए कंस्ट्रक्शन का काम शुरु कर दिया गया है। इस फिल्म का हिस्सा पहले रोनी स्क्रूवाला थे जिनको अभिषेक ने विवाद के बाद इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
उसके बाद अभिषेक ही इस फिल्म को लेकर तेजी से काम करते हुए आगे बढ़ रहे है। अब बता दें कि अभिषेक इस फिल्म को अपने होम बैनर के तल बनाना और प्रोडक्शन भी करना चाहते है।
फिलहाल इस फिल्म के लिए कुछ फाइनेंसियल समस्याएं चल रही है पर जल्दी ही इस फिल्म के लिए बजट मिलने पर फिल्म की शूटिंग का रैप भी शूट किया जाएगा।
इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है कि इस फिल्म के मेकर्स के आपस के झगड़े के बाद फिल्म रोक दी गई थी जिस कारण सारा का डेब्यू खतरे में आ गया था।
इस बात की जानकारी जब सारा की मां यानि अमृता सिंह को हुई तो वो फिल्म मेकर्स से मिली और उनके ऊपर जमकर आगबबूला हुई थी।
इसके बाद से ही इस फिल्म को बनाने के लिए उन लोगों ने दोबारा विचार किया था और फिल्म धीरे धीरे ही सही पर आगे बढ़ रही है।
बता दें कि इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदे है और लोग केदारनाथ में सारा और सुशांत को देखने के लिए बेकरार है।


Click it and Unblock the Notifications