Namo namo song: रिलीज हुआ केदारनाथ का पहला गाना, सुशांत सिंह राजपूत ने जीता दिल
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की काफी समय से अटकी फिल्म केदारनाथ को लेकर जहां एक ओर बवाल हो रहा है और इसको लव जिहाद के नाम बैन करने की मांग हो रही है तो वहां इस फिल्म का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इस गाने में आपको काफी बेहतरीन संगम नजर आने वाला है क्योंकि एक मुस्लिम युवक का रोल कर रहे सुशांत सिंह राजपूते केदारनाथ धाम में लोगों को अपने सिर पर ले जाने का काम करते हुए नजर आ रहें है।
बता दें कि गाने का टाइटल नमो नमो है और गाना भगवान शिव पर ही आधारित है। इस गाने में वो एक बुजुर्ग महिला को लेकर केदारनाथ की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहें है। गाना काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है और काफी अच्छा लग रहा है।

ऐसे में गाने की शुरुआत में ही सुशांत सिंह राजपूत केदारनाथ के तरफ बढ़ते हुए जय शिव शम्भू भी बोलते हुए नजर आ रहें है। बता दें कि काफी समय से फिल्म के चर्चा है और कई संगठन इसको बैन करने की मांग कर रहें है।
उनका मानना है कि फिल्म हीरो का मुस्लिम और हीरोइन का हिंदू होना लव जिहाद के मामले को बढ़ावा देने वाला है। बता दें कि इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है और लोग इस यूट्यूब पर दनादन देख रहें है।
काफी समय से अटकी ये फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म में सारा अली खान लीड एक्ट्रेस हैं और इस गाने में उनकी भी एक झलक बाद में दिखाई गई है। फिलहाल आप देखिए ये शानदार गाना...


Click it and Unblock the Notifications