केदारनाथ: इस चीज को MISS कर रहीं हैं सारा अली खान, फोटो पोस्ट कर बताया दिल का हाल
केदारनाथ काफी समय से बन रही थी और कई बार इसकी रिलीज डेट भी बदली गई थी। सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और इसकी खासियत ये है कि ये सारा अली खान की पहली फिल्म है। सारा अली खान इस फिल्म से काफी गहरा और इमोशनल संबंध रखतीं हैं इसीलिए उन्होने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें फैंस के लिए साझा की हैं। उन्होने कहा कि वो इस समय को और इन यादों का काफी ज्यादा मिस कर रहीं हैं।
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। केदारनाथ त्रासदी पर बनी यह फिल्म एक लव स्टोरी है। इस फिल्म के ट्रेलर में सुशांत और सारा की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है। केदारनाथ में वीएफएक्स का भी काफी इस्तेमाल किया गया है। जाहिर है इस फिल्म से लोग इमोशनल स्तर पर जुड़ेंगे। 2013 में केदारनाथ में आए इस आपदा में हजारों लोगों की जान गई थी।


Click it and Unblock the Notifications