केदारनाथ: सारा अली खान को लेकर निर्देशक अभिषेक कपूर का खुलासा, बोले इस फिल्म में...
फिल्म केदारनाथ काफी समय के बाद अब मुसीबतों से बाहर होकर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान नजर आने वाले हैं और ये फिल्म सारा अली खान की पहली फिल्म है। बता दें कि फिल्म के निर्देशक इस फिल्म में सारा अली खान को लेकर काफी ज्यादा खुश है और उनको लेकर एक बड़ी बात बोली है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर का कहना है कि वो काफी ज्यादा खुश है और सारा अली खान ने फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है और अपने बेस्ट दिया है।
बता दें कि हाल ही में फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को इतना पसंद आया है कि लोग फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहें है। बता दें कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत पानी के लहरों के बीच झूलते और संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहें है..

सारा अली खान का लुक तो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। फिल्म काफी समय से बन रही थी लेकिन किसी कारण फिल्मों के निर्माताओं के बीच कुछ मतभेद हो जाने के कारण फिल्म काफी दिन तक बंद पड़ी रही थी।
ऐसा लग रहा था कि सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ अब रिलीज नहीं होगी और अगर होगी भी तो उनकी दूसरी फिल्म सिंबा के रिलीज होने के बाद होगी। हालांकि अब सबकुछ सही हो चुका है और फिल्म 7 दिसंबर को बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications