अक्षय कुमार से NO पंगा, आगे बढ़ी दो फिल्मों की रिलीज डेट, अब 2019 में होगा Dhamaka
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं इस साल कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की गोल्ड, जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से टकराई थी। वहीं अक्षय की ही एक और बड़ी फिल्म कई फिल्मों के लिए खतरा बनी हुई है। जिसके चलते इन फिल्मों की डेट आगे-पीछे की जा रही है। हम बात कर रहे हैं अक्षय की फिल्म 2.0 की।
[आमिर खान का 2020 और 2021 का क्रिसमस एक साथ हो चुका है BOOKED?]
बता दें कि पहले अक्षय से क्लैश के डर से ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज हो आगे खिसकाया गया था। पहले यह फिल्म 23 नवम्बर 2018 को रिलीज होने वाली थी वहीं अब यह फिल्म 2019 की मई 2018 में रिलीज होगी। वहीं अब इसी वजह से एक और फिल्म आगे बढ़ गई है। ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की केदारनाथ है। जी हां ये फिल्म पहले 2018 के नवंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसी महीने अक्षय कुमार की 2.0 रिलीज हो रही है। इसे देखते हुए केदारनाथ की रिलीज डेट 2019 के लिए बढ़ा दी गई है।

अक्षय कुमार के लिए 2.0 उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। इसके लिए वे जी-जान से जुटे हुए हैं। फिल्म में न सिर्फ उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन देखने को मिलेगा बल्कि विलेन के किरदार में वे पहली बार साई-फाई फिल्म में नजर आने वाले हैं। जाहिर है किसी भी फिल्म के लिए उनसे पंगा लेना ठीक नहीं है। तो इसी बात पर आगे जानें 2.0 के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications