केदारनाथ: मंदिर के पुजारियों ने भी किया फिल्म का विरोध, पूरी तरह से बैन करने की मांग
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ को लेकर समस्याएं और विरोध लगाता बढ़ता ही रहा है। इस फिल्म एक हिंदू लड़की की प्रेम कहानी एक मुस्लिम लड़के साथ दिखाई गई है जिसका विरोध कुछ लोग इसलिए कर रहें है क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म लव जिहाद को बढ़वा देती है। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे फिल्म को लेकर मुसीबतें बढ़ सकतीं है। दरअसल मिड डे के मुताबिक केदारनाथ के पुजारी भी नहीं चाहते है कि फिल्म रिलीज हो।
उनका कहना है कि फिल्म को पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए। इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया है और फिल्म काफी समय बाद बनकर तैयार हुई है। सारा अली खान की ये पहली फिल्म है और इस फिल्म के वो शुरुआत करने जा रहीं है।

हालांकि इस फिल्म के टीजर में काफी कुछ साफ हो गया था कि फिल्म में विरोध करने लायक कुछ नहीं है और एक सीन में खुद सुशांत सिंह राजपूत भोलेनाथ का जयकारा लगाते नजर आ रहें है।
इस फिल्म उन्होने एक पिट्ठू का रोल किया है जोकि केदारनाथ तक लोगों को पीठ पर लादकर ले जाता है। हालांकि वो मुस्लिम युवक है और सारा अली खान जो कि हिंदू है उससे प्यार करता है। देखना ये है कि फिल्म को लेकर अभी कौन कौन सी मुसीबतें सामने आती हैं। फिल्म दिसंबर 7 को रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications