स्वरा भास्कर के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा ने रचाई 'केदारनाथ' राइटर कनिका संग सगाई Pics
केदारनाथ फिल्म राइटर कनिका ढिल्लौन और हिमांशु शर्मा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। साथ ही दोनों ने जल्द ही शादी करने का फैसला भी लिया। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें हिमांशु शर्मा इससे पहले स्वरा भास्कर को डेट कर चुके हैं। वहीं कनिका की भी ये दूसरी शादी होगी।
पॉपुलर फिल्म राइटर कनिका ढिल्लौन और हिमाशुं शर्मा जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों ने ही गुपचुप तरीके से एक-दूसरे के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने ही अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया साइट इंटाग्राम पर सगाई की फोटो डालकर दी है। इस इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों के क्लोज फ्रेंड और फैमिली मैंबर शामिल थे।
कनिका और हिमांशु ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं ब्लू कुर्ते में हिमांशु भी काफी जच रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कनिका ने लिखा- #Famjam and more .. with #himanshusharma


Click it and Unblock the Notifications











