मैंने सुशांत सिंह राजपूत- सारा अली खान को सेट पर कभी नशे में नहीं देखा, न ही उनकी चढ़ी हुई आंखें देखीं
केदारनाथ फिल्म के एक्टर नितीश भारद्वाज ने सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स का मामला सामने आया है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बयान दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सारा अली खान ने उन्हें ड्रग्स ऑफर किए थे। उन्होंने सुशांत को लेकर कहा है कि वह काफी पहले से ड्रग्स लिया करते थे।

इसकी खबर उनके परिवार को भी थी। नितीश भारद्वाज ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में ड्रग्स, सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की है और साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने कभी भी दोनों को नशे के सेवन में नहीं देखा है। गौरतलब है कि साल 2018 में रिलीज हुई केदारनाथ में नितीश भारद्वाज ने सारा अली खान के पिता की भूमिका निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











