अब नहीं रूकेगा सारा अली खान का डेब्यू, सुलझ गया केदारनाथ का झगड़ा
फिल्म केदारनाथ किसी ना किसी कारण से बार बार रुक रही है और चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि इस फिल्म मे सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का डेब्यू होने जा रहा है। फिल्म काफी समस्याओं मे उलझी हुई थी पर अब लगता है कि सब कुछ बदलने वाला है।
फिल्म में सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले है जिन्होने टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया है और फिल्म एमएस धोनी में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था।
बता दे कि फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे है और किसी बात को लेकर उनके और प्रोड्यूसर्स के बीच कुछ अनबन के कारण प्रड्यूसर्स ने उनको लीगल नोटिस तक दे दी थी।

इसके बाद भी कई बातें हुई और लोगो ने गॉसिप भी करना शुरु कर दिया कि अब अभिषेक कपूर इस फिल्म को क्रिअर्ज के साथ नहीं बल्कि अकेले ही बनाएंगे। इस बात की खबर जब इंड्स्ट्री को लगी तो कई तरह की बातें भी हुई।
सैफ अली खान की पहली पत्नी जो कि सारा की मां है वो इस बात को लेकर चिंता में आ गई क्योंकि ये फिल्म सारा की पहली फिल्म है। खबरें तो यहां तक है कि अमृता सिंह और फिल्म के निर्देशक के बीच कुछ कहा सुनी भी हो गई थी।
हालिया खबरों की माने तो केदारनाथ की पूरी स्टारकास्ट और इस फिल्म से जुड़े हर इंसान के लिए ये राहत की सांस लेने का समय है क्योकि सारी समस्याएं खत्म हो चुकी है और इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरु होने की जल्दी ही उम्मीद है।
बताते कि अब अभिषेक और प्रोडक्शन वालों के बीच में पैचअप हो गया है और क्रिअर्ज वाले भी इस बात के लिए अब मान गए है। इस फिल्म के रुक जाने से सबसे ज्यादा नुकसान सारा अली खान का होने वाला था पर अब उनका ये रास्ता बिल्कुल साफ हो चुका है और सारा अली खान एक बड़ी शुरुआत से कुछ कदम की दूरी पर है।
आपको बता दें कि अभिषेक कपूर और अमृता सिंह के बीच केवल तीखी नोकझोंक ही नहीं हुई थी बल्कि काफी ज्यादा कहासुनी हो गई थी। खबरें तो यहां तक थी वो फिल्म के निर्देशक से काफी ऊंची आवाज में बात कर रही थी।
इसका एक कारण ये भी है कि वो सारा अली खान के डेब्यू पर किसी भी तरह आंच नहीं आने देना चाहती है। हालांकि अब तो सबकुछ सही हो चुका है और फिल्म बहुत जल्दी शुरु कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications