..................... सुशांत का Unseen वीडियो: केदारनाथ डायरेक्टर बोले- काश तुम फैंस की न्याय की इस लड़ाई को देख पाते Kedarnath director Abhishek Kapoor in emotional post for sushant singh rajput share unseen video - Hindi Filmibeat

सुशांत का Unseen वीडियो: केदारनाथ डायरेक्टर बोले- काश तुम फैंस की न्याय की इस लड़ाई को देख पाते

सुशांत सिंह राजपूत का अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे फैंस के द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। इसे केदारनाथ फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करने के साथ साथ सुशांत के लिए चंद शब्द भी लिखे। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद साफ नजर आता है कि कैसे उनके दोस्त आज भी सुशांत को भूला नहीं पा रहे हैं।

अभिषेक कपूर ने केदानराथ से जुड़ी यादें सुशांत संग शेयर की। इस वीडियो में सुशांत का कुछ ऐसा लुक भी है जो इससे पहले शायद देखा न गया हो। अभिषेक कपूर ने लिखा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ आखिरी बार डांस केदारनाथ के दौरान किया। उनसे जुड़ी ढेर सारी यादें हैं।

वह आगे लिखते हैं- काश सुशांत तुम देख पाते तुम्हारे फैंस तुम्हारे लिए कैसे लड़ रहे हैं। काश तुम जान पाते कि तुम्हारे फैंस तुमसे कितना प्यार करते हैं। मैं तुम्हें ये कहते आज भी सुन कहता हूं कि जाने दो सर, काम बोलेगा।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत का निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ अच्छा नाता रहा है। अभिषेक कपूर वही डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्म काई पो छे से सुशांत को बॉलीवुड में ब्रेक मिला। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत की।

अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ में एक बार सुशांत सिंह राजपूत ने उनके साथ काम किया। इस फिल्म से इंडस्ट्री में सारा अली खान ने कदम रखा। दोनों की जोड़ी दर्शकों के साथ खूब जमी भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X