फिल्म के लिए मुंबई में बनाया गया 'केदारनाथ'..7 करोड़ का सेट

By Shweta

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान इन दिनों केदारनाथ की शूटिंग में जोर शोर से लगे हुए हैं। पहले उन्होंने शूटिंग खासकर केदारनाथ जाकर की लेकिन फिलहाल मेकर्स केदारनाथ की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने केदारनाथ का पूरा सेट भी मुंबई में तैयार किया है।

इस सेट को बनाने में लगभग 7 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मेकर्स के अनुसार फिल्म में बाढ़ का सीन फिल्माना है जिसके लिए इस सेट को बनाया गया है और इसे बाढ़ पीड़ितों को दिखाना है। इसे परफेक्ट तरीके से शूट करने में केदारनाथ के मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

kedarnath-city-rebuilt-in-mumbai-for-sushant-singh-rajput-sara-ali-khan-starrer-movie-kedarnath

फिल्म की अधिकतर शूटिंग वैसे तो उत्तराखंड में शूट की गई है लेकिन साथ ही इसके कुछ हिस्से की शूटिंग मुंबई में भी की जाएगी। इस फिल्म से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी डेब्यू करने वाली हैं और फैन्स उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Recommended Video

Sara Ali Khan FIRST LOOK of Kedarnath goes VIRAL; Watch | FilmiBeat

आपको बता दें कि केदारनाथ अगले साल दिसंबर में रिलीज हो रही है। फिल्म में सारा अली खान के अलावा सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। इसे डायरेक्ट अभिषेक कपूर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X