केदारनाथ: केस हुआ दर्ज, आपदा जैसे गंभीर मुद्दे पर अश्लीलता परोसने का आरोप
केदारनाथ फिल्म रिलीज हो चुकी है और तमाम विवादों के बाद भी लोग इसको काफी पसंद कर रहें हैं। इस फिल्म की मुसीबत अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं क्योंकि एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर केस फाइल कराया गया है। इस बार ये केस उत्तर प्रदेश में फाइल हुआ है जहां पर कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी। अब इस फिल्म पर आरोप है कि इस गंभीर आपदा को फिल्ममेकर्स और अभिनेताओं ने गलत तरह से प्रस्तुत किया है।
उनका कहना है कि ऐसे विषय पर बनी फिल्म में भावुक प्रेम सीन्स, अश्लील डांस और लव जिहाद जैसे मामलों को दिखाया गया है। गौरतलब है कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर इस फिल्म में सुशांत ने एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभाया है तो वहीं सारा अली खान ने एक हिंदू लड़की का रोल किया है।

दोनो के प्रेम प्रसंग के चलते कहानी आगे बढ़ती है और सारा के मनोकामना के बाद केदारनाथ में प्रलय आती है। इन्ही कुछ चीजो को लेकर कुछ लोग काफी ज्यादा नाराज हैं।
इसके पहले भी उत्तराखंड में इस फिल्म को पूरी तरह से बैन कर दिया था। इसके पहले भी कई फिल्मों को इस समस्या से गुजरना पड़ा है..


Click it and Unblock the Notifications