बॉक्स ऑफिस पर केदारनाथ की OPENING: सारा - सुशांत का गरम रोमांस पड़ा ठंडा, 2.0 खाएगी कमाई

Recommended Video

Kedarnath PUBLIC Review: जनता को ऐसी लगी Sushant Singh Rajput & Sara Ali Khan की फिल्म | FilmiBeat

आखिरकार सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत के अपोज़िट, अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ के साथ आज डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का टीज़र, ट्रेलर और पोस्टर सब कुछ लोगों को काफी पसंद आया था। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म 8 - 9 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। कुछ ट्रेड पंडितों का मानना था कि सारा - सुशांत की केमिस्ट्री फिल्म को 2 अंकों की ओपनिंग भी दे सकती है। यानि कि 10 - 11 करोड़।

इसके बाद फिल्म के गाने आना शुरू हुए और लोगों को सारा और सुशांत की केमिस्ट्री में दोहराव नज़र आना शुरू हो गया। वहीं धीरे धीरे, फिल्म को लेकर जो तगड़ा माहौल बना था वो भी कम होता दिखाई देने लगा। इसके बाद फिल्म की ओपनिंग के लिए लगभग 6 - 7 करोड़ की ओपनिंग के कयास लगाए जाने लगे।

kedarnath-box-office-opening-day-1-collection-lower-than-expectations

लेकिन 2.0 की रिलीज़ के बाद, हिंदी दर्शकों में 2.0 का क्रेज़ देख, केदरनाथ के लिए संकट अभी से मंडराता नज़र आ रहा है। फिल्म की ओपनिंग को लेकर लोग शंका में हैं और माना जा रहा है कि फिल्म 4 - 5 करोड़ की ही ओपनिंग कर पाएगी। फिल्म की आगे की कमाई पूरी तरह से फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी।

गौरतलब है कि सारा अली खान के डेब्यू की तैयारी, 2 साल से चल रही है। दर्शक उन्हें परदे पर देखना चाहते हैं और इसके लिए हर दूसरी फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। अब एक ही महीने में सारा दो दो फिल्मों में नज़र आएंगी - केदारनाथ और सिंबा। देखना है कि बॉलीवुड में उनका बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू कैसा रहता है।

देखिए, कुछ स्टार किड्स के बॉक्स ऑफिस डेब्यू की रिपोर्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X