'जय श्रीराम' के चक्कर में सेंसर बोर्ड से भिड़े केसी बोकाडिया, बोले- 'मर जाऊंगा लेकिन डायलॉग नहीं हटाऊंगा'

केसी बोकाडिया.. एक ऐसा नाम जो कई दशकों से लोगों के कानों में गूंज रहा है। अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक के साथ काम कर चुके प्रोड्यूसर केसी बोकाडिया इस वक्त चर्चा में हैं। फिल्ममेकर ने सीधे सेंसर बोर्ड के खिलाफ जंग छेड़ दी है और जान देनें तक की बात कर रहे हैं।
जी हां, दरअसल केसी बोकाडिया ने एक फिल्म बनाई है जिसका नाम तीसरी बेगम है। इस फिल्म के एक डायलॉग को लेकर बवाल मचा और सेंसर बोर्ड से भिड़ने के लिए बोकाडिया तैयार हो गए हैँ। दरअसल इस फिल्म को लेकर 6 मार्च को एक सेंसर बोर्ड ने भेजा था।
इस पत्र में कहा गया है कि फिल्म को 18 साल से ऊपर के व्यक्ति ही देख सकते हैं और फिल्म में करीब 14 कट्स लगाए गए हैं। इसके बाद से केसी बेकाडिया भड़के हुए हैं।
क्या बोले प्रोड्यूसर
प्रोड्यूसर ने कहा, ''सेंसर बोर्ड ने जो कट्स लगाने के लिए कहे हैं इसमें सबसे ज्यादा आपत्ति मुझे सिर्फ इस बात से है कि फिल्म से 'जय श्री राम' हटाने को कहा जा रहा है। ये सीन उस जगह फिल्माया गया है जहां एक शख्स हमलावर हुए शख्स की शरण में है। श्री राम हमारे आस्था का केंद्र भी हैं।'' इसके अलावा केसी बोकाडिया ने कहा, ''फिल्म 'तीसरी बेगम' का ये सीन ऐसा है जहां अपनी पहचान छुपाकर तीसरी शादी करने वाला शख्स फिल्म के उपसंहार में अपनी गलती मानता है और अपनी जान बचाने के लिए प्रभु श्री राम की दुहाई देता है। मैं मर जाऊंगा लेकिन अपनी फिल्म से 'जय श्री राम' बिल्कुल नहीं हटाऊंगा।''
हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि केसी बोकाडिया के इस बयान और जिद के बाद सेंसर बोर्ड क्या फैसला लेता है। केसी बोकाडिया ने ढेरों फिल्में बनाई हैं और इस तरह की समस्या उनको कई बार हुई होगी। केसी ने अपनी इस बात को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रशून जोशी तक पहुंचा दिया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनको प्रशून की तरफ से किस तरह का जवाब मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











