अब सोनाक्षी सिन्हा पर भड़के यूपी के मंत्री- KBC में नहीं दे पाईं थीं इस सवाल का जवाब
हाल ही में अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक कर्मवीर कंटस्टेंट की मदद करने पहुंचीं थीं जिसके बाद वो काफी ज्यादा ट्रोल हो गईं थीं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा एक जवाब नहीं दे पाईं थीं जिसमें उनसे ये पूंछा गया था कि 'रामायाण के अनुसार हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे।' सोनाक्षी सिन्हा को ये पता नहीं था। लेकिन इस मामले के शांत होने के बाद एक बार फिर से ये उभर आया है क्योंकि यूपी के श्रम कल्याण परिषद चेयरमैन, मंत्री सुनील भराला ने सोनाक्षी सिन्हा को 'धन पशु' कहकर संबोधित किया है।
गौरतलब है कि वो सोनाक्षी सिन्हा के जवाब ना देने को लेकर बात कर रहे थे और उन्होने उनके ये कह ड़ाला। उनका कहना है कि आज कल के लोग सिर्फ पैसा कमाने के चक्कर में लगे हैं और उनको अपनी संस्कृति और इतिहास की कोई जानकारी नहीं है।

इनके पास कुछ सीखने का समय नहीं है, इस बात से दुखद कुछ भी हो सकता। बता दें कि इस समय उनका ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने लगातार ट्रोल होने के बाद ट्वीट करते हुए काफी करारा जवाब दिया था लेकिन उसके बाद भी लोग इस बारे में बात करना बंद नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके पिता का नाम शत्रुघ्न है जो कि रामायण के पात्र है।


Click it and Unblock the Notifications