अमिताभ संग अधिकारियों ने मटकाए कूल्हे, मिला नोटिस
अमिताभ बच्चन उस शक्स का नाम है जिसकी एक झलक पाने के लिए दुनिया बेकरार रहती है। इसलिए जब भी किसी को अमिताभ संग फोटो खिंचवाने या साथ खड़े होने का मौका मिलता है तो कोई उसे मिस नहीं करना चाहता है और शायद इसी प्यार और मोहपाश के चक्कर में दो आईएस अधिकारियों की नौकरी भी दांव पर लग गई। हुआ यूं कि अमिताभ बच्चन, जो कि इस समय कौन बनेगा महाकरोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, अपनी टीम के साथ 'केबीसी' की शूटिंग के लिए रायपुर पहुंचे थे।
लोगों के इंटरटेन वाले अमिताभ से रायपुरवासी इस कदर खुश हुए कि उन्होंने अमिताभ से डांस की फरमाइश कर डाली। अपने दर्शकों की भावनाओं का ख्याल रखने वाले अमिताभ ने इस फरमाइश को अनदेखा नहीं किया और वो डांस करने लगे। अमिताभ को थिरकते देखते हुए लोगों ने भी नाचना शुरू कर दिया। यही नहीं अमिताभ के साथ ठुमके लगाने के लिए स्टेज पर एडिश्नल चीफ सेक्रटरी एमके राउत और मुख्यमंत्री के ओएसडी विक्रम सिसोदिया भी पहुंच गये।
आईएस अधिकारियों का अमिताभ संग नाचना पड़ा महंगा
दोनों ने जमकर अमिताभ के साथ अमिताभ के ही हिट गाने 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' में जमकर अपने कुल्हे मटकाये जिसके चलते दोनों की नौकरी पर बन आयी है। खबर है कि अमिताभ के साथ अधिकारियों का नाचना राज्य सरकार को पसंद नहीं आया है और इसलिए राज्य सरकार ने दोनों सीनियर अफसरों इस हरकत के लिए कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है. इन दोनों अफसरों को मुख्य सचिव ने नोटिस भेजा है और भविष्य में इस तरह का व्यवहार ना करने की चेतावनी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications












