केबीसी 7 - पहले एपिसोड में सोनू निगम दूसरे एपिसोड में जॉन!

By Sonika

कौन बनेगा करोड़पति के सांतवे सीजन में इस बार काफी कुछ नये नजराने दर्शकों को और पार्टिसिपेंट्स को मिलेंगे। अमिताभ बच्चन तो हमेशा ही इस शो के हीरो और लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रहे हैं। इसके अलावा इस बार पहले ही एपिसोड में सोनू निगम की आवाज के साथ दर्शकों को एक नज़राना मिलेगा और उसके बाद दूसरे एपिसोड में एक कंटस्टेंट की दिल की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्हें जॉन अब्राहम से मिलाया जाएगा। जिसके लिए खुद जॉन अब्राहम को केबीसी शो में बुलाया गया। जॉन अब्राहम को बुलाने वाली महिला एक हाउसवाइफ हैं लेकिन वो खुद एक गेम कोच भी रह चुकी हैं। जॉन अब्राहम से मिलना उनका हमेशा का सपना था और जॉन को सामने पाकर तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

केबीसी में हर साल ही कुछ पार्सिपेंट्स को हैरान करने और उनके दिल की किसी इच्छा को पूरा करने का प्रयास किया जाता है जिससे कंटस्टेंटेस के मन में शो को लेकर उत्सुकता बनी रहे। इसके अलावा इस बार सीजन 7 में तो केबीसी में और भी कई बड़े बडे़ बदलाव किये गये हैं। जिनमें से एक बदलाव है कि इस बार कंटस्टेंट को पूरी 5 लाइफलाइन मिलेंगी। फोन अ फ्रेंड, डबल डिप, 50-50, ऑडियंस पोल और पपलू। पपलू लाइफ लाइन संजीवनी बूटी की तरह काम करेगी जो कि चार पहली लाइफलाइन यूज कर लेने के बाद उनमें से किसी भी एक लाइफलाइन को फिर से जीवित कर देगी।

इस बार केबीसी और भी ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में एक की जगह तीन प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें तीनों प्रश्नों के उत्तरों कम समय में देने पर कंटस्टेंट को हॉट सीट पर बैठाया जाएगा। अमिताभ बच्चन का कहना है कि इन सभी बदलावों को इसलिए डाला गया है ताकि लोगों में केबीसी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ाई जा सके।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X