मुंबई की सुनमीत कौर ने केबीसी में जीते 5 करोड़

KBC 6
देश के जाने माने रियैलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति की मुंबई की कंटस्टेंट सनमीत कौर ने कल रात शो के दौरान शो की इस साल की सबसे बड़ी धनराशि 5 करोड़ अपने नाम कर ली। सुनमीत ने अमिताभ बच्चन के कम्प्यूटर जी के द्वारा पूछे गये सभी सवालों के सही जवाब देते हुए इस शो को 5 करोड़ से जीत लिया। सुनमीत कौर मुंबई शहर में रहने वाली एक हाउसवाइफ हैं। 5 करोड़ जीतने के साथ ही सनमीत कौर की खुशी का ठिकाना ना था उन्होंने अपने परिवार के साथ 5 करोड़ का चेक अपने हाथों में लिया और अमिताभ को धन्यवाद दिया।

सुनमीत कौर से पहले इस शो में बिहार के सुशील कुमार ने एक करोड़ रुपये जीते थे। वो भी महज एक कंप्यूटर ट्यूटर और ऑपरेटर थे जिनकी मासिक तन्ख्वाह महज छह हजार रुपये थी। सुरमीत कौर इस सीजन में पांच करोड़ जीतने वाली पहली महिला हैं। सुरमीत कौर ने अपनी इस सफलता के लिए अपने पूरे परिवार को धन्यवाद दिया है। सुरमीत कौर की इस सफलता पर उनके साथ साथ उनके पति और बच्चे भी बेहद खुश हैं।

सुनमीत कौर आज एक मामूली हाउसवाइफ से एक सेलिब्रिटी बन गयी हैं। कौन बनेगा करोड़पति ने उन्हें एक आम इंसान से एक सेलिब्रिटी बना दिया है। सुबह से ही सुरमीत कौर लगातार फोन पर मीडिया के लोगों से बात कर रही हैं। हर एक चैनल उनसे कई सवाल करना चाहता है। हर कोई जानना चाहता है कि सुनमीत अपनी इस सफलता का श्रेय किसे देंगी और साथ ही वो इतनी बड़ी रकम को किस तरह खर्च करना चाहती हैं। उनका पूरा परिवार इस समय सुनमीत की सफलता का जश्न मना रहा है। वनइंडिया की तरफ से सुनमीत कौर को उनकी इस बड़ी सफलता पर ढेरों बधाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X