एक बार फिर अमिताभ कहेंगे 'कौन बनेगा करोड़पति'

सोनी पर आयेगा केबीसी 4
शो के आधिकारिक घोषणा के लिए बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अमिताभ ने कहा, "'कौन बनेगा करोड़पति' में वापसी से मैं बेहद खुश हूं। इससे जुड़ना मेरे लिए हमेशा आनंददायक रहा है।"सूत्रों के अनुसार इस शो का प्रसारण 'सोनी टीवी' पर वर्ष के अंत से पहले शुरू होगा।
देखें : ऐश-अभी ने बीच पर की मस्ती
उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश कार्यक्रम 'हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर' के आधार पर वर्ष 2000 में पहली बार 'स्टार प्लस' पर अमिताभ की प्रस्तुति में शुरू किए गए शो 'केबीसी' ने इतिहास रचा था। इसके बाद इस कार्यक्रम को 2007 में सुपर स्टार शाहरुख खान ने प्रस्तुत किया था। 'सोनी टीवी' के व्यवसाय प्रमुख अजीत ठाकुर ने कहा, "ऑडिशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। फिलहाल 10 प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा, जिसमें अमिताभ वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिए सवाल पूछेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications