..................... Kay Kay Menon turns super villain with DRONA | द्रोण से होगी नये खलनायक की एन्zwj;ट्री - Hindi Filmibeat

द्रोण से होगी नये खलनायक की एन्‍ट्री

By Staff

Drona
बालीवुड की आने वाली फिल्‍म द्रोण से होगी एक नए सुपर विलन की एन्‍ट्री। इस फिल्‍म में जहा एक सुपरहीरो के अवतार में अभिषेक दिखेगे, वहीं के के मेनन होंगे सुपर विलन।

बालीवुड में इस समय कामेडी और हल्‍की फुल्‍की फिल्‍मों का दौर चल रहा है। द्रोण इस दौर को तोड़ने का प्रयास करेगी। हिंदी फिल्‍मों में पहले अच्‍छे और बुरे के बीच संघर्ष को कहानी का केन्‍द्र बनाया जाता था। द्रोण यह दौर वापस लाने का प्रयास करेगी।

अगर फिल्‍मों के इतिहास में देख्‍ो तो कर्ज ने जुदा ( प्रेम नाथ), मि. इंडिया ने मुगैम्‍बो (अमरीश पुरी), कर्मा से डा डांग (अनुपम खेर), राम लखन से बैड मैन (गुलशन ग्रोवर) जैसे खलनायको को एन्‍ट्री दी है।

अब द्रोण से भी कयास लगाया जा रहा है यह एक नए खलनायक रिज रायजदा ( के के मेनन) को स्‍थापित करेगी। इस खलनायक के गेटअप के लिए करोड़ो रूपए खर्च किए गए है।

सूत्रों के अनुसार पहले इस रोल के लिए शाइनी आहूजा से बात की गयी थी, लेकिन उन्‍होंने इस रोल को ठुकरा दिया था, ताकि उनके नायक की इमेज पर आंच न आए।

अब ये तो वक्‍त ही बताएगा कि बालीवुड को नया खलनायक मिल पाएगा भी या नही!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X