बद्रीनाथ के दर्शन करने गईं कविता कौशिक ने शेयर की बिकिनी में तस्वीर, फोटो देखते ही भड़क गए श्रद्धालु

Kavita Kaushik visit Badrinath uttarakhand: टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वह कुछ ना कुछ शेयर करती हैं। फिलहाल तो कविता कौशिक उत्तराखंड मे हैं। जहां वह बद्रीनाथ के दर्शन करने गई हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह जोशीमठ में फंस गई थीं। उन्हें चार दिनों तक मिलिट्री कैंप में रहना पड़ा था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अब सुरक्षित हैं।
बता दें कि कविता कौशिक 30 जून को पति रोनित बिस्वास, भाई और अपने पेट के साथ गई थीं। 5 जुलाई को उन्होंने ब्रदीनाथ के दर्शन किए थे। जहां से उन्होंने कई तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। अपने दर्शन की तस्वीरों के साथ-साथ कविता कौशिक भूस्खलन की तस्वीरें और खराब मौसम का अपडेट भी देती नजर आ रही थीं।
लेकिन हाल ही में कविता कौशिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया है। जी हां, कविता कौशिक की इस तस्वीर को देख लोग गुस्से से लाल हो गए हैं।
दरअसल कविता कौशिक ने एक पोस्ट में कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। जिसमें पहला वीडियो है। इस वीडियो में वह दिखाती हैं कि मौसम कितना खराब है और उत्तराखंड के क्या हाल हैं वहीं दूसरा भी उन्होंने वीडियो ही शेयर किया है। तीसरे वीडियो में वह अपने पैट को सुलाती नजर आ रही हैं, लेकिन चौथी तस्वीर विवाद की वजह बन गई है।
दरअसल कविता वॉटरफॉल के नीचे बिकिनी पहने खड़ी नजर आ रही हैं। जहां वह पोज भी दे रही हैं। बता दें कि लोगों को कविता कौशिक की यह तस्वीर जरा भी पसंद नहीं आई है। बता दें कि इस तस्वीर को देख लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया है। जी हां, एक यूजर ने लिखा-शर्म आनी चाहिए आपको। आप एक धार्मिक यात्रा पर गई हो और ऐसी तस्वीरें डाल रही हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह आपको शोभा नहीं देता।


Click it and Unblock the Notifications











