कौन है रश्मिका मंदाना का दूल्हा? जिसकी कहानी से सुपरहिट हुए शाहिद, लेकिन अनन्या के साथ आते ही हुए फ्लॉप

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda marriage: इस वक्त हर जगह रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चा हो रही है। रश्मिका और विजय जल्द ही उदयपुर में शाही शादी करने वाले हैं, जिसकी झलक समय-समय के साथ सामने आ रही है। रश्मिका बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा हैं, लेकिन उनके होने वाले पति विजय देवराकोंडा साउथ के जाने-माने एक्टर हैं। हालांकि, उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म भी की लेकिन वो बड़े पर्दे पर सुपरफ्लॉप साबित हुई।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda marriage

विजय देवरकोंडा का करियर

आइए एक नजर रश्मिका मंदाना के होने वाले पति विजय देवराकोंडा पर डालते हैं। विजय देवराकोंडा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल्स से की थी, लेकिन 2016 में आई फिल्म 'पेली चूपुलु' से उन्हें पहली बड़ी सफलता मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और विजय को एक उभरते स्टार के रूप में पहचान दिलाई।

रश्मिका और विजय की फिल्म

2017 में रिलीज हुई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' विजय देवरकोंडा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उनके इंटेंस और बोल्ड किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म सुपरहिट रही और विजय रातोंरात स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने 'गीता गोविंदम', 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में रश्मिका और विजय दोनों को साथ में देखा गया था और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया था।

अर्जुन रेड्डी का रीमेक कबीर सिंह

आपको बता दें, विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी को बॉलीवुड वर्जन भी बनाया गया था, जिसका नाम था कबीर सिंह। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था और इस फिल्म ने शाहिद को सफलता की नई उंचाइयों तक पहुंचाया था।

पहली बॉलीवुड फिल्म हुई फ्लॉप

रश्मिका की तरह विजय देवरकोंडा ने भी बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश की। साल 2022 में वो बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' में नजर आए। उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आई। फिल्म को लेकर बज काफी था लेकिन जितना इस फिल्म को प्रमोट किया गया था, पर्दे पर उतनी ही जल्दी धड़ाम हो गई। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इस फिल्म में असफलता के बाद विजय ने साउथ फिल्मों में अपनी वापसी कर ली और फिर वहां पर डंका बजाया।

रश्मिका और विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों इन दिनों उदयपुर में अपनी शादी की तैयारियों और रस्मों का आनंद ले रहे हैं। खबरों के मुताबिक, 26 फरवरी को यह स्टार कपल सात फेरे लेकर आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X