..................... Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan Reveals About His Father Harivansh Rai Bachchan First Wife - Hindi Filmibeat

बिग बी ने पिता हरिवंश राय बच्चन की पहली पत्नी को लेकर खोले राज, बताया कैसे और किस हालत में हुई मौत

Amitabh Bachchan On Harivansh Rai First Wife

Amitabh Bachchan On Harivansh Rai First Wife: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं और आपको बता दें कि वह मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे भी है। अक्सर अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता से जुड़ा हुआ कोई ना कोई किस्सा और कहानियां सुनाते रहते हैं। अब हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के एक एपिसोड में उन्होंने एक बात का खुलासा कर दिया।

इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने मां तेजी बच्चन से पहले एक और शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम श्यामा बच्चन था और शादी के कुछ महीने बाद ही उनका निधन हो गया था। दावा किया जाता है कि श्यामा बच्चन को टीबी हो गया था। जब उनका देहांत हुआ तो हरिवंश राय बच्चन भी सदमे में चले गए थे।

अमिताभ बच्चन ने खुद शो के दौरान बताया कि मेरे बापूजी को पहली पत्नी के निधन के बाद काफी ज्यादा धक्का पहुंचा था और वह गंभीर स्थिति में चले गए थे। तब उन्होंने जो भी कविताएं लिखी थी वह काफी डार्क थी और बहुत दुख के साथ भरी हुई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरिवंश राय बच्चन ने श्यामा बच्चन के साथ साल 1926 में शादी की थी। लेकिन बीमारी के चलते उनकी पहली पत्नी का 1936 में निधन हो गया। बाद में हरिवंश राय बच्चन ने 1941 में तेजी सूरी के साथ में शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X