अंबानी के मेहमानों को खुश करने लिए केटी पैरी ने क्रूज पार्टी में मचाया धमाल, जरा सी देर में मिले इतने पैसे

Ketty Perry At Ambani Pre Wedding: एशिया की सबसे मशहूर और अमीर बिजनेसमैन कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्दी ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। बता दे कि जल्दी ही वह राधिका मर्चेंट के साथ में शादी करने जा रहे हैं। अब हाल ही में उनकी दूसरी प्री वेडिंग पार्टी 29 मई 2024 से इटली में शानदार क्रम पर डिनर के साथ में शुरू हुई है।
हालांकि इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पहली प्री वेडिंग गुजरात के जामनगर में हुई और यहां पर देश से लेकर विदेश की मशहूर हस्तियां भी आई थी। अब इस बार भी दूसरी प्री वेडिंग पार्टी में भी ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिल रहा है। जहां पर इंडस्ट्री के कई मशहूर हस्तियों को इनवाइट किया गया है।
अनंत और राधिका की पहली प्री वेडिंग में सिंगर रिहाना ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और उनके फीस को सुनकर हर किसी का दिमाग चकरा गया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और हॉलीवुड की मशहूर सिंगर कैटी पेरी का नाम इस बार सामने आ रहा है। उनकी फीस जान हर कोई हैरान है।
खबरों के अनुसार आपको बता दें कि इंटरनेशनल सिंगर कैटी पेरी, अनंत और राधिका की क्रूज प्री वेडिंग के तीसरे दिन परफॉर्म किया। लेकिन अब दावा किया जा रहा है की अनंत और राधिका की इस लग्जरी क्रूज पार्टी में कैटी पेरी ने 45 करोड़ की एक मोटी रकम वसूली। वह एक जानी-मानी सिंगर है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि अनंत और राधिका की शादी का कार्ड भी सामने आ चुका है। 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हर कोई दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है और आपको बता दें कि इसकी आए दिन नई-नई लेटेस्ट खबरें सामने आई हुई नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











