Watch Trailer कट्टी-बट्टी- लव रिलेशनशिप की मॉर्डन कहानी है

निखिल आडवाणी की फिल्म कट्टी बट्टी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दर्शक जो कि कंगना रनौत और इमरान खान की फ्रेश जोड़ी देखने के लिए कबसे बेताब थे उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। कंगना एक बार फिर से एक बहुत ही यंग और मॉर्डन लव स्टोरी को लेकर हाजिर हैं।

फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसा कपल दिखाया गया है जो कि एक दूसरे से प्यार करता है और लिव इन में रहना शुरु कर देते हैं। ट्रेलर को देखकर ये अंदाजा होता है कि कट्टी बट्टी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कि कमिटमेंट नहीं करना चाहती है। फिल्म के कई डायलॉग्स जो कि ट्रेलर में दिखाए गये हैं वो डबल मीनिंग वाले हैं साथ ही बेहद मजेदार भी हैं।

जाहिर है कि यंग कपल्स के लिए कट्टी बट्टी एक मनोरंजक फिल्म साबित होगी। कंगना रनौत अपने किरदार में हमेशा की तरह रम सी गयी हैं और इमरान खान अपनी कुछ पुरानी ही फिल्मों के लुक में नज़र आ रहे हैं। सीधी साधे से और प्यार में कमिटेट। तो आप भी देखिये कंगना-इमरान की इस कट्टी-बट्टी की एक झलक।

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/a23GO0NXOtg" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X