Trailer Review कुछ खट्टी, कुछ मीठी है कंगना-इमरान की कट्टी-बट्टी
निखिल आडवाणी की फिल्म कट्टी बट्टी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कंगना रनौत और इमरान खान की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने को लेकर अगर आप थोड़ा सा कंफ्यूज हैं तो ये कंफ्यूजन बिल्कुल साफ कर दीजिये क्योंकि कंगना रनौत और इमरान खान की जोड़ी बॉलिवुड की एंटरेटनिंग जोड़ियों में से एक होगी।
ट्रेलर से ही ये बात आपको समझ आ जाएगी कि कंगना और इमरान की जोड़ी इस साल की सबसे एंटरटेनिंग जोड़ियों में शामिल हो सकती है। हालांकि इमरान खान अपनी पिछली फिल्मों के किरदारों की तरह ही नजर आ रहे हैं, थोड़ा कंफ्यूज, क्यूट और इमोशनल।
तो आइये एक नजर डालते हैं कट्टी बट्टी के ट्रेलर की कुछ खास बातों पर जो इस फिल्म को कंगना की यकीनन साल की हिट फिल्मों में शामिल करेगा।
kangana ranaut katti batti trailer imran khan bollywood कंगना रनौत कट्टी बट्टी रिव्यू ट्रेलर इमरान खान बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications