कट्टी बट्टी नहीं साली कुतिया बना रहे थे निखिल आडवाणी
कंगना रनौत और इमरान खान की फिल्म कट्टी बट्टी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही मजेदार और इंप्रेसिव है। लेकिन फिल्म को लेकर एक खास बात है जो जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
यूं तो हर एक कहानी लिखते समय उसे एक वर्किंग टाइटल दिया जाता है फिर चाहे वो कुछ भी हो। कट्टी बट्टी को भी एक वर्किंग टाइटल दिया गया था जो था साली कुतिया। हालांकि सुनने में ही ये नाम बेहद विवादास्पद नज़र आ रहा है और शायद यही वजह है कि इस टाइटल को बदल दिया गया। [Box Office कट्टी बट्टी को मिलेगी कंगना की स्टार सक्सेस]
निखिल आडवाणी ने ये बात हाल ही में ट्रेलर लॉंच के दौरान बताई। उन्होंने कहा जब हम इस फिल्म की कहानी लिख रहे थे तो उस वक्त हमने इसका नाम रखा था साली कुतिया। लेकिन बाद में हमने इस फिल्म का नाम बदलकर कट्टी बट्टी रख दिया।
<center><iframe width="100%" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/a23GO0NXOtg" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
वैसे एक बात ये भी है कि इमरान खान को जब ये फिल्म की कहानी सुनाई गयी तो उस वक्त इमरान को ये बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म करने से साफ मना कर दिया। लेकिन बाद में निखिल आडवाणी ने जब इमरान को घर जाकर समझाया तो इमरान ने हां कर दी।


Click it and Unblock the Notifications
