कैटरीना को सम्मान

इस अवसर पर कैटरीना कैफ़ ने कहा कि उन्हें जीवन में जो भी मौक़े मिलते हैं वो उनका बेहतरीन इस्तेमाल करती हैं. कैटरीना कैफ़ ने कहा कि महिलाओं के लिए परिवार बहुत अहमियत रखता है और उनके साथ भी कुछ ऐसा ही है. उन्होंने कहा, “मेरा परिवार बहुत बड़ा है. मैं उन्हें गौरवान्वित करने के साथ-साथ उनका पूरा ख़याल भी रखना चाहती हूँ. "
कैटरीना ने कहा कि महिलाओं के लिए आत्मसम्मान बहुत ज़रुरी गुण है साथ ही सभी महिलाओं को ये समझना चाहिए कि उन में कुछ तो है जो ख़ास है. लेकिन कैटरीना कैफ़ ने शिवसेना और शाहरुख़ ख़ान के बीच चल रही तकरार पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया. ये पूछे जाने पर कि क्या वो शाहरुख़ ख़ान का समर्थन करतीं हैं, कैटरिना ने कहा कि वो सिर्फ़ आज के समारोह के बारे में ही बात करेंगी.


Click it and Unblock the Notifications











