टीवी में काम करना चाहती हैं कैटरीना

कटरीना कैफ
फ़िल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ कहती हैं कि उन्हें टीवी पर काम करने में कोई ऐतराज़ नहीं है.
हाल ही में हुई एक प्रेस वार्ता में कैटरीना कैफ़ ने कहा कि अगर उन्हें किसी अच्छे टी वी शो में काम करने का प्रस्ताव मिलता है तो वो ज़रूर करेंगी, बशर्ते कि वो अंग्रेजी में हो.
फ़िल्म 'तीस मार ख़ां' में कैटरीना पर फ़िल्माया गया गाना ‘शीला की जवानी’ इन दिनों काफी चर्चा में है. कहीं कहीं इसकी तुलना मलाइका अरोड़ा पर फ़िल्माए गए फ़िल्म 'दबंग' के गाने ‘मुन्नी’ से भी कि जा रही है.
लेकिन कैटरीना ने कहा कि वो इस तरह की तुलना में विशवास नहीं रखती हैं.
साथ ही उन्होने ये भी माना कि उनके अब तक के सारे गानों में उन्हे 'शीला की जवानी' ख़ासा पसंद है क्योंकि इस गाने में पतला दिखने के लिए उन्होंने काफ़ी मेहनत भी की है.
लेकिन कैटरीना ने इस बात से इनकार किया कि वो 'साइज़ ज़ीरो' बनने की कोशिश में हैं. उन्होने कहा कि वो न तो सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहती हैं न ही ज़्यादा जिम जाना पसंद करती हैं.
ये पूछे जाने पर कि व्यवसायिक सफलता के अलावा अवॉर्ड मिलने को वो कितना महत्वपूर्ण मानती हैं, कैटरीना ने कहा कि वो अवॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचती हैं. उनका मानना है कि कलाकार के लिए सराहना ज़रूरी है, फिर चाहे वो दर्शकों से मिले या किसी अवॉर्ड के रूप में.
कैटरीना कैफ़ की नई फ़िल्म 'तीस मार खां' इस महीने की 24 तारीख़ को रिलीज़ हो रही है.


Click it and Unblock the Notifications