आमिर के साथ ट्रैजिक लवस्टोरी करना चाहती हूं

By Neha Nautiyal
आमिर के साथ ट्रैजिक लवस्टोरी करना चाहती हूं

कैटरीना कैफ़, आमिर ख़ान के साथ एक ट्रेजिक लवस्टोरी में काम करना चाहती हैं.

कैटरीना कैफ़, आमिर ख़ान के साथ एक बेहद गंभीर, त्रासद प्रेमकहानी में काम करना चाहती हैं. ये उनके तीन ‘ड्रीम रोल्स’ में से एक है.

इसके अलावा कैटरीना की सूची में ‘मुग़ले आज़म’ जैसी ऐताहासिक फ़िल्म और हॉलीवुड फ़िल्म ‘चार्लीज़ एंजिल्स’ जैसा ऐक्शन रोल भी शामिल है.

कैटरीना ने अपनी ये तमन्ना हाल ही में एक फ़िल्मी पत्रिका द्वारा बुलाए गए पत्रकार सम्मेलन के दौरान ज़ाहिर की.

कैटरीना ने कहा, “मैं ‘देवदास’ जैसी फ़िल्म करना चाहती हूं जो कि एक ख़ूबसूरत प्रेमकहानी है. इस तरह की फ़िल्म त्रासदी तो है लेकिन ये लोगों के दिलों को छूती है. ये एक ऐसी प्रेमकहानी जिसके लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा.”

ये पूछे जाने पर कि वो किस हीरो के साथ ये ‘ट्रैजिक लवस्टोरी’ करना चाहती हैं, कैटरीना ने आमिर ख़ान का नाम लिया.

इसकी वजह कैटरीना ने बताई, “उन्होंने आखिरी कुछ जो फ़िल्में की हैं वो दिमाग़ में आती हैं. ख़ासकर ‘गजनी’ में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है.”

ट्विटर पर नहीं

जहां आजकल कई कलाकार ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के ज़रिए अपने फ़ैन्स से जुड़े रहते हैं, वहीं कैटरीना अब तक इससे दूर हैं.

कैटरीना कहती हैं, “एक तो मुझे ट्विटर इस्तेमाल करना नहीं आता. दूसरी बात ये है कि कई बार फ़ैन्स की ऐसी प्रतिक्रियाएं होती हैं जिनसे ठेस पहुंचती है. इसलिए मैं इस बारे में थोड़ी सतर्क हूं.”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X