शूटिंग के दौरान बेहोश हुईं कटरीना

अदाकारा कटरीना कैफ़ अपनी नई फ़िल्म तीस मार खाँ की शूटिंग के दौरान सेट पर ही गश खाकर गिर गईं. उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. मुंबई से लगभग सौ किलोमीटर दूर मलशेज घाट के पास फ़िल्म की शूटिंग के लिए सेट तैयार किया गया है. बुधवार को शूटिंग के दौरान ही अचानक कटरीना बेहोश होकर गिर गईं. वहां इलाज की अच्छी व्यवस्था नहीं थी.
इसे देखते हुए फ़िल्म के हीरो अक्षय कुमार ने अपने निजी हेलीकॉप्टर से ब्रीच कैंडी अस्पताल से डॉक्टरों के बुलाया. डॉक्टर के मुताबिक नींद की कमी, अधिक व्यस्तता और निम्न रक्तचाप के कारण कटरीना की तबीयत बिगड़ी.
कटरीना के प्रवक्ता ने कहा, "कटरीना की तबीयत सुबह से ही अच्छी नहीं थी. उन्हें आराम की सलाह दी गई थी. पिछले कुछ दिनों से वो लगातार काम कर रही हैं."
कटरीना के पास इस साल कई फ़िल्में हैं. कुछ फ़िल्मों की शूटिंग वो एक ही साथ कर रही हैं. तीस मार खाँ की शूटिंग के लिए मेकअप के बाद जैसे ही वह सेट पर पहुँची बेहोश हो गईं. हालाँकि डॉक्टरों के चेकअप के बाद उन्होंने फिर फ़िल्म के इस अहम हिस्से की शूटिंग की. इस फ़िल्म का निर्देशन फ़राह ख़ान कर रही हैं.


Click it and Unblock the Notifications











