अब कैटरीना अपनी बहन ईज़ाबेल के सपने को करेंगी पूरा

Katrina Kaif
एक साधारण सी मॉडल से आज बी टाउन यानी बॉलीवुड की बिग स्टार बन चुकी हैं, उनके साथ हर कोई खुशी से उनकी शर्तों पर काम करना चाहता है। आज वो हर किसी की चहेती बन चुकी हैं लेकिन अब कैट अपनी चहेती बहन ईज़ाबेल को बॉलीवुड में लाना चाहती है जिसके लिए उन्होंने प्रयास भी शुरू कर दिये हैं।

जी हां अपनी फैमिली को सबसे ज्यादा प्यार करने वाली कैट अपनी लाड़ली बहन को बॉलीवुड में लाना चाहती हैं। अभी उनकी बहन यूएस में एक्टिंग सिख रही हैं। हां ये बात तय है कि वो भी भविष्य में किसी फिल्म में दिख जाएं। अभी कैट उनके लिए किसी फिल्म को प्रोड्यूस करने के मूड में नहीं हैं।

कैट का कहना है कि जी हां मैं अपनी सिस को फिल्मों में जारूर लाउंगी लेकिन वो अभी पढ़ रही है जब सहीं वक्त आएगा तो वह भी फिल्मों में आ जाएगी। हाल ही कुछ दिन पहले कैट की सिस्टर ईज़ाबेल अयान मुखर्जी के साथ देखी जा रही थी तब बॉलीवुड वर्ल्ड में इस तरह की अटकले तेज हो गयी थी कि वो जल्द ही अयान की फिल्मों में दिखाई देंगी पर ऐसा कुछ नहीं हो पाया।

हम आपको बता दें कि कैट यशराज कैम्प की ब्रांड गर्ल बन चुकी हैं वो अभी लगातार इसी ब्रांड की फिल्मों में नज़र आने वाली है। हाल ही में वो फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वो धूम 3 में आमिर खान के साथ ही नज़र आने वाली हैं। आपको क्या लगाता है यदि कैट की बहन ईज़ाबेल फिल्मों में आती है तो वह दर्शकों के दिलों पर अपनी बड़ी बहन कैट की तरह राज कर पाएंगी?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X