कैटरीना नाचेंगी रणबीर की शादी में तो दुल्हन कौन बनेगा!
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के अफेयर को लेकर इनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द उन्हें कैट और रणबीर की शादी की भी खबर मिले। लेकिन रणबीर और कैटरीना दोनों ही शादी की बात पर नो कमेंट कहकर टाल जाते हैं। रणबीर कपूर ने ये तो मान लिया कि वो कैटरीना से प्यार करते हैं और कैटरीना उनके लिए बहुत स्पेशल हैं। लेकिन कैटरीना ने अभी तक इस बात अपनी तरफ से कोई सहमति नहीं दी है। कैटरीना का कहना है कि वो अभी किसी से भी शादी या सगाई नहीं कर रही हैं। अगर ऐसा होगा तो वो जरुर बताएंगी लेकिन फिल्हाल ऐसा कुछ नहीं है। कैटरीना ने कहा कि रणबीर कपूर के साथ शादी और सगाई की सभी खबरें झूठी हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है।
हाल ही में करीना कपूर और रणबीर कपूर जब करन जौहर के शो कॉफी विद करन में गये तो वहां पर करीना ने रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी कुछ कहा। करीना ने तो यहां तक कहा कि वो रणबीर के संगीत में कैटरीना कैफ के हिट आइटम नंबर्स पर डांस परफॉर्म करेंगी। करीना कपूर की इस बात पर रणबीर उनकी शक्ल ही देख रहे थे। रणबीर कपूर ने कहा कि बिल्कुल करीना ऐसा करें लेकिन जहां तक भाभी का सवाल है तो अभी कुछ भी फिक्स नहीं है। फिर जब हाल ही में कैटरीना कैफ से धूम 3 के ईवेंट के दौरान इस बारें पूछा गया तो कैटरीना ने भी अपनी तरफ से कहा कि मैं भी रणबीर कपूर की शादी में डांस करुंगी। मुझे बहुत अच्छा लगेगा।
अब ये तो बड़ी ही मुसीबत हो गयी। एक तरफ रणबीर की बहन करीना उनकी शादी में डासं करने को तैयार हैं वहीं कैटरीना कैफ भी कह रही हैं कि वो भी रणबीर की शादी में डांस करना चाहती हैं। अब अगर कैटरीना भी रणबीर की शादी में डांस करेंगी तो आखिर रणबरी की दुल्हन कौन बनेगी। कैटरीना कैफ को अब तो खुलकर कुछ बोल ही देना चाहिए। करीना जब इतनी हिम्मत जुटाकर एक टीवी शो पर कैट को भाभी बुला रहीं हैं तो कहीं ना कहीं तो करीना को भी ये पता होगा कि उनके भाई और कैटरीना के बीच कुछ तो चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications