टाईगर की सफलता मांगने कैट पहुंची अजमेर दरगाह

Katrina Kaif
जयपुर। हाल ही में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अपनी फिल्मों की सफलता को लेकर अजमेर दरगाह में दर्शन करने और अपनी फिल्मों की सीडी भेजने को लेकर काफी बवाल किया था और कहा था कि अब से किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को अजमेर दरगाह पर आने पर रोक लगाई जाए।

इस वाक्ये के बाद बुधवार 1 अगस्त को कैटरीना कैफ अजमेर दरगाह में नज़र आईं वो भी काले रंग के काले रंग की सलवार कमीज और दुपट्टे के साथ। दरगाह में मौजूद खादिम कुतुबुद्दीन सिद्दीकी ने बताया "अभी रमजान चल रहे हैं, इसलिए दरगाह में लोगों की भीड़ इकट्ठा है। किसी भी तरह की मुश्किल ना हो इसलिए कैटरीना बहुत सुबह ही दरगाह में दर्शन के लिए आ गईं थीं। वो लगभग आधे घंटे तक यहां रहीं और उन्होंने अपनी मन्नत का धागा जो पिछली बार बांधा था खोलकर ले गईं।"

इस दौरान जब फोटोग्राफरों ने उनकी तस्वीरें खींचनी चाहीं तो उन्होने बड़ी ही शालीनता के साथ मना किया। कैटरीना कैफ मंगलवार 31जुलाई को ही कैटरीना जयपुर पहुंची थीं। सूत्रों के अनुसार कैट जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक बहुत बड़े रिसोर्ट में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही हैं।

दरगाह के हेड द्वारा बॉलीवुड के सेलिब्रिटीस के दरगाह पर आकर अपनी फिल्म के मन्नत मांगने को लेकर अपनी नाराजगी जताने के बाद कैटरीना कैफ वो पहली कलाकार हैं जो दरगाह के दरवाजे पर नज़र आईं। अब ये तो साफ है कि मनाही के बावजूद कैट अगर अजमेर दरगाह गईं थीं तो जरुर कुछ खास ही मांगने गई होंगी। 'एक था टाईगर' की सफलता या शायद 'टाईगर' की सलामती!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X