..................... Katrine Kaif, Children, Bollywood, London, कैटरीना कैफ, बच्चे, बॉलीवुड, लंदन - Hindi Filmibeat

नन्हे मुन्हें बच्चे की पहली पसंद हैं कैटरीना

Sachin Tendulkar, Chota Bheema and Katrina Kaif
बॉलीवुड की कैटरीना कैफ ने सिर्फ बॉलीवुड के टाइगर पर ही अपना जादू नहीं चला रखा है बल्कि कैट नन्हे मुन्ने बच्चों की भी पहली पसंद हैं। हाल ही में बच्चों की पसंद की रैकिंग के सर्वे में छोटा भीम कार्टून और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ कैटरीना का नाम भी शामिल था।

इस सर्वे में बच्चों के फेवरेट कार्टून कैरेक्टर में छोटा भीम का नाम, फेवरेट क्रिकेटर में सचिन तेंदुलकर और फेवरेट एक्ट्रेस में कैटरीना का नाम शामिल था। ऐड फिल्ममेकर कुणाल शिवदासानी ने कैटरीना की इस लोकप्रियता की वजह बताते हुए कहा कि इसकी वजह ये हो सकती है कि बाकी सभी कलाकारों के सामने कैटरीन जिन भी प्रोडक्ट्स का ऐड करती हैं वो बच्चों या फैमिली से रिलेटेड होते है।

चाहे वो उनके कपड़े हों या उनके चुने हुए किरदार वो बच्चों और उनकी फैमिली से कहीं न कहीं जुड़े हुए प्रतीत होते हैं। साथ ही जिन भी ब्रैंड्स से वो जुड़ी हैं वो सभी सीधे बच्चों से जुड़े होते हैं।

एक दूसरे फिल्मकार के अनुसार वो जो भी किरदार निभाती हैं उन्हें बच्चे अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। उनके आइटम नंबर भी कभी अश्लील नहीं होते। साथ ही वो सबसे फेमस डॉल ब्रैंड की अम्बेसडर भी हैं इसलिए बच्चों में काफी पॉपुलर हैं।

सिर्फ बच्चों को ही कैटरीना पसंद नहीं हैं बल्कि कैटरीना को भी बच्चे बहुत पसंद हैं। कुछ दिनों पहले कैट ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि "मैं अपने बच्चों को बहुत खूबसूरत और प्यार भरा बचपन देना चाहती हूं।"

सूत्रों के अनुसार "हाल ही में लंदन में कैटरीना एक माल में बच्चों को देखकर उनके साथ खेलने लगीं। ये देख के अच्छा लगा कि बच्चों को भी कैट बहुत पसंद हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X