कैटरीना से हारे अन्ना हजारे

इस साल गूगल पर ज्यादातर लोग कैटरीना, और अन्ना हजारे को तलाशते रहे, सर्च इंजन उपलब्ध कराने वाली कंपनी गूगल द्वारा कराए गए एक अध्ययन में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि लोगों ने कौन से विषय एवं लोगों के बारे में इंटरनेट पर सामग्री तलाशने की कोशिश की।
ऑनलाइन तलाशे गए लोगों में कैटरीना कैफ अव्वल रहीं, जबकि अन्ना हजारे दूसरे पायदान पर रहे। हालांकि, सबसे तेजी से उभरने वाले लोगों के वर्ग में अन्ना हजारे पहले पायदान पर रहे। वहीं इस वर्ग में पूनम पांडे दूसरे पायदान पर रहीं।
समाचार सामग्री में क्रिकेट लीग आईपीएल शीर्ष पर रहा, जबकि भारतीय मीडिया जगत में सुर्खियों में रहा लोकपाल विधेयक पांचवा सबसे अधिक तलाशा गया विषय रहा। खेल में क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2011 सबसे अधिक खोजा गया खेल कार्यक्रम रहा, जबकि सचिन तेंदुलकर सबसे अधिक तलाशे गए खिलाड़ी रहे।


Click it and Unblock the Notifications











