'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में अली का सुरीला अंदाज'

आधी रात को जब उनसे टीम के लोगों ने कहा तो वह मान गये। और उन्होंने जब गाना शुरू किया तो सभी बेहद खुश हो गये। गौरतलब है कि हाल ही में कराची में हुए एक लाइव कंसर्ट में उन्हें चाहनेवालों की भीड़ की कमी नहीं थी। यही नहीं, ऑडियंस का ख्याल रखते हुए उन्होंने वहां तेरे बिन लादेन का टाइटिल ट्रैक सुनाया।
सूत्रों के मुताबिक अली के इस कांसर्ट में पाकिस्तानी ऑडियंस के अलावा हिंदुस्तान के भी कई युवा शामिल थे। अली का क्रेज कुछ इस कदर छाया हुआ था कि गाना खत्म होने के बाद तुरंत दूसरे गाने की फरमाईश आने लगी। अली ने दोनों देशों के बीच अमन चैन फैलानेवाला गीत गाया था।


Click it and Unblock the Notifications











