कैटरीना ने मेकअप से दूरी की!

कैटरीना अपनी सेक्सी छवि को बदलना चाहती है वे दुनिया को दिखाना चाहती है कि गाने और नाचने के सिवा वे दमदार अभिनय भी कर सकती है। इस फिल्म में कैट को अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।
इस फिल्म में अपने रोल के बारे में कैट ने बताया, '' फिल्म राजनीति में मेरी भूमिका में कई सारे बदलाव है। भूमिका की शुरूआत में कुछ और खत्म होने पर कुछ और है। मेरा किरदार काफी चुनौती भरा है। प्रकाश झा के साथ काम करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। वे खास तरह की फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते है। आने वाले दिनों में मैं फिल्म की शुटिंग के सिलसिले में भोपाल जाऊंगी जहां मुझे 500 लोगो की भीड़ में शुटिंग करनी है जिसके लिए मैं खुद को तैयार कर रही हूं।''
फिल्म में जहां उनका मेकअप नही किया जाएगा वही उनकी आवाज पर भी काफी ध्यान दिया जाएगा। इस बारे में कैट ने ज्यादा कुछ न बताकर सिर्फ इतना कहा कि हां मेरी आवाज में बदलाव लाया जाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications