टिवटर पर कैटरीना नहीं कोई और!
अगर आप टिवटर पर कैटरीना कैफ का अनुसरण कर रहे है तो गलत कर रहे है, क्योंकि वह कैटरीना नहीं बल्कि कोई और है जो उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है।
खबर थी कि कैट ने टिवटर पर सलमान खान के बारे में लिखा है कि वे काफी सुस्त है। मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से छापा। लेकिन जब कैट को पता चला तो उन्होने साफ इंकार करते हुए कहा कि उनका कोई टिवटर अकाउंट नहीं है।
कैटरीना ने कहा कि उनका किसी भी सामाजिक नेटवर्किंग साइट पर कोई अकाउंट नहीं है। बल्कि वो जल्दी ही अपना वेबसाइट लांच करने वाली है ताकि दर्शको के साथ संवाद स्थापित कर सके।


Click it and Unblock the Notifications