कैसी होगी 'जग्गा जासूस'..न..न..करते हुए भी कह गईं कैटरीना
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर सिनेमाप्रेमी काफी उत्साहित हैं। इसकी कहानी को लेकर अभी तक फिल्म के निर्देशक समेत पूरी टीम ने चुप्पी साथ रखी थी। लेकिन फिल्म की एक्ट्रैस कैटरीना कैफ न चाहते हुए भी एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के बारे में काफी कुछ कह गईं।

एक अंग्रेजी अखबार को दे रहे इंटरव्यू के दौरान कैटरीना कैफ ने बताया कि जग्गा जासूस एक डिटेक्टिव बेस्ड फिल्म है। और रणबीर इस में जासूस बने हैं, लेकिन वह किसी आम जासूस की तरह नहीं होंगे।
म्यूजिकल फिल्म होगी जग्गा जासूस
कैट ने यह बताया कि जग्गा जासूस एक म्यूजिकल फिल्म है। आपको बता दें, अभी तक खबरों के अनुसार इस फिल्म में 20 गाने हैं। लेकिन कैटरीना ने इस बात से इंकार कर दिया है। कैट ने कहा कि, हां इस फिल्म में गानों की संख्या बाकी फिल्मों की तुलना में ज्यादा है, लेकिन मैं आपको अभी यह नहीं बता सकती कि फिल्म में कितने गाने हैं।
टिनटिन जैसा होगा रणबीर का किरदार
अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर एक युवा डिटेक्टिव की भूमिका निभाएंगे और यह कॉमिक कैरेक्टर टिनटिन से प्रेरित होगा। गौरतलब है कि, फिल्म राजनीति के 4 चार बाद रणबीर और कैटरीना का जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी। इस बात को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। फिल्म जग्गा जासूस अगस्त 2015 में रिलीज होगी।
बहरहाल, इन सारे जानकारियों के लिए कैट को थैंकयू बोलना तो बनता है। सो, धन्यवाद कैटरीना..


Click it and Unblock the Notifications