एक्शन सीन करने से कैटरीना ने किया इनकार
नई दिल्ली। आज के दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार कैटरीना कैफ इस समय दो बड़ी फिल्में कर रही है। जिनमें से एक आमिर खान के साथ धूम 3 है तो दूसरी रितिक रोशन के साथ 'बैंग बैंग'। इन दोनों ही फिल्मों में कैटरीना ने एक्शन सींस करने से मना कर दिया है। अब कहा जा रहा है कि इसके लिए कैटरीना डुप्लीकेट का सहारा लेंगी। हालांकि इसके पहले आयी फिल्में 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' और 'एक था टाईगर' में वह एक्शन सींस कर चुकी हैं।
कहा जा रहा है कि कैटरीना अपनी जान को अब बिल्कुल जोखिम में नहीं डालना चाहती हैं अत: वह इन दृश्यों के लिए डुप्लीकेट का सहारा लेंगी। यह भी बताया गया कि धूम 3 में कैटरीना, आमिर के साथ इन दृश्यों में सहज भी नहीं दिखाई दे रही थी। जिसके बाद उन्होने डुप्लीकेट का सहारा लेना ही बेहतर समझा।
कैटरीना की पिछली दोनों ही फिल्मों ने सौ करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया है और आने वाली दो फिल्मों के भी सफल होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं 'धूम 3' में आमिर खान के होने और इस सीरीज की पहली दो फिल्मों के हिट होने से इस फिल्म का दर्शकों को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
