करण की बर्थ डे पार्टी में साथ-साथ पहुंचे कैटरीना-रणबीर

25 मई को फिल्मकार करन जौहर ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया। करने के लिए उनके मित्रों ने एक सरप्राइज पार्टी रखी थी जिसमें आमिर खान समेत कई दिग्गज पहुंचे लेकिन उनके लक्तेजिगर शाहरूख और उनके चहेते सलमान खान कहीं नजर नहीं आये। इस पार्टी की एक और बात खास रही कि इस जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ के साथ एक ही गाड़ी में पहुंचे थे और पूरी पार्टी में दोनों साथ-साथ ही नजर आये। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों ने पार्टी में साथ-साथ डांस भी किया।

करण अपने जन्म दिन पर दोस्तों और सहकर्मियों से मिले प्यार को पाकर बेहद अभिभूत हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा है, 'आज मुझे जितना भी प्यार मिला उसे पाकर मैं अविभूत हूं। ट्विटर के जरिए बधाई देने वालों का बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं आप सभी से हमेशा प्यार करता रहूंगा।'

मधुर भंडारकर से लेकर उदय चोपड़ा और तरुण मनसुखानी से लेकर मनीष मल्होत्रा तक सभी ने करण को जन्मदिन की बधाई दी। करन ने 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो न हो' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। करण आज फिल्मी दुनिया का एक जान-पहचाना नाम हैं। इस साल लगातार उनके प्रोडक्शन की फिल्में रिलीज हो रही हैं। करण ने अपने धर्मा प्रोडक्शन से नये चेहरों को ब्रेक दिया हैं जिनमें महिला निर्देशिका सोनम नायर प्रमुख हैं। जिन्होंने छोटे बजट में गिप्पी जैसी फिल्म देकर एक निश्चित वर्ग को अपनी और आकर्षित किया है।

इसी क्रम में इस शुक्रवार को उनके प्रोडक्शन की बहुचर्चित फिल्म यह जवानी है दीवानी.. भी रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म के गानों ने जबरदस्त धूम मचा दी है। हीरो रणबीर कपूर और हिरोईन दीपिका पादुकोण के अभिनय से सजी फिल्म यह जवानी है दीवानी.. का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखते हैं यह फिल्म करण जौहर के लिेए धमाकेदार साबित होती है कि नहीं,अगर ऐसा होता है तो वाकई में यह करण के लिए बेस्ट बर्थडे गिफ्ट होगा।

आईये आपको दिखाते हैं करण जौहर के जन्मदिन की तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X