लो.. रणबीर कर रहे हैं शादी शादी..कैटरीना ने कहा, सब झूठ....
[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें आजकल बॉलीवुड गलियारों में हॉट गॉसिप बनी हुई हैं। अब इनकी शादी इस साल होगी या अगले साल, यह तो फाइनल नहीं है, लेकिन आजकल रणबीर अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।

कुछ ही दिनों पहले रणबीर ने कहा था कि वे कैटरीना इस साल नहीं बल्कि अगले साल शादी कर रहे हैं। वहीं, अफवाहें तो यह भी उड़ी थी कि दोनों इसी महीने के अंत में सगाई करने वाले हैं।
बहरहाल, आखिरकार इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कैटरीना कैफ ने सारी अफवाहों पर ताला लगा दिया है। कैटरीना के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि कैटरीना के शादी और सगाई को लेकर लगाई जा रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। ये बेबुनियादी बाते हैं।
जब दीपिका और कैटरीना के बीच फंस गए Mr. कपूर!
कैटरीना के प्रवक्ता ने कहा, 'शादी की तारीख को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहें सच नहीं हैं। फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।'
बता दें, रणबीर कपूर अभी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके बाद उन्हें इम्तियाज अली की 'तमाशा' और कैटरीना के साथ अनुराग बसु की 'जग्गा जासूस' की शूटिंग खत्म करनी है। वहीं, कैटरीना भी अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

