कैटरीना ने जनसभा को संबोधित किया!

पिछले रविवार भोपाल में फिल्म की शुटिंग की गई। जहां एक मैदान में बहुत बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया और फिर मंच पर आकर कैटरीना ने अपने संवाद बोले। इस बीच में नाना पाटेकर ने आकर मंच सम्हाला।
कैटरीना के संवाद काफी प्रभावी लग रहे थे जिसमें वे न्याय के लिए लड़ने की बात कर रही थी। उनके संवाद कुछ इस प्रकार थे- ''अभी हमारी मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उसे बेरहमी से उजाड़ दिया गया। इस संवाद पर भीड़ ने जोर से नारा लगाया- इंदू
बहन जिंदाबाद''।
भोपाल के एक स्थानीय सूत्र के अनुसार फिल्म के शुटिंग स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। लोगो में कैटरीना को देखने का जबरदस्त उत्साह था।


Click it and Unblock the Notifications