IPL 6 के मंच पर प्रियंका-कैटरीना के ठुमके
एक बार फिर से दौलत और शौहरत का रोमांचक जलवा शुरू होने जा रहा है। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं आईपीएल 6 की, जिसकी शुरूआत 2 अप्रैल से होने जा रही है।
इस रोमांचक समारोह की रंगारंग शुरूआत कलाओं के शहर कोलकाता में होने जा रही है। जिसकी ओपनिंग सेरोमनी में बॉलीवुड बेब्स का जलवा देखने को मिलेगा। खबर है कि इस बार की ओपनिंग सेरोमनी में एक साथ एक ही मंच पर बॉलीवुड की तीखी मिर्ची प्रियंका चोपड़ा और चिकनी चमेली कैटरीना कैफ अभिनेता शाहरूख खान के लिए ठुमके लगाती नजर आयेंगी।
गौर करने वाली बात यह है कि इस ओपनिंग सेरोमनी का पूरा इंतजाम कोलकाता नाइट राडर्स टीम के मालिक शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट करेगी।
इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मदन मित्रा ने मीडिया को दी। इस बार यह आयोजन कोलकाता में इसलिए हो रहा है क्योंकि आईपीएल सीजन 5 यानी की पिछले साल की चैंपियन शाहरूख की टीम कोलकाता नाईटराईडर्स थी।
इस इवेंट के लिए शाहरूख काफी उत्साहित भी है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग इस तरह से सेट की है ताकी उसकी वजह से किंग खान अपनी टीम का कोई मैट मिस ना करें। देखते हैं कि इस बार उनकी टीम आईपीएल के मैदान में पिछला कमाल दोहरा पाती है कि नहीं? वैसे शाहरूख मियां बंगाल के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











