'राजनीति' में कैटरीना ने प्रियंका को कॉपी किया

By Jaya Nigam

Katrina Kaif
लोग कयास लगा रहे थे कि कैटरीना ने राजनीति में सोनिया गांधी की नकल की है। लेकिन कैटरीना कैफ ने बताया कि उन्होने सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका की नकल की है। कैटरीना यह भी कहती हैं कि इसके बावजूद उनका किरदार उन दोनों में से किसी पर भी आधारित नहीं है।

राजनीति की पिक्चर गैलरी देखें

कैटरीना बताती हैं "इस किरदार को निभाने की तैयारी में मैंने प्रियंका का अनुसरण किया क्योंकि उनका व्यक्तित्व बहुत मजबूत है। मुझे लगता है कि वह बहुत स्वतंत्र हैं और उनमें आधुनिक मूल्य, नैतिकता सब कुछ है और वह युवा हैं।" उन्होंने कहा, "प्रकाश झा को प्रियंका का व्यक्तित्व पसंद था। वह अपने व्यक्तित्व में स्वतंत्र, आधुनिक दिखती हैं और वह एक नेता हैं लेकिन मेरा किरदार किसी भी तरह से उन पर आधारित नहीं है।"

राजनीति के वॉलपेपर देखें

अपने किरदार की सोनिया गांधी से तुलना किए जाने पर कैटरीना कहती हैं, "मैंने कुछ वर्ष इंग्लैंड में बिताए हैं और जैसा कि आप जानते हैं कि मेरी मां अंग्रेज हैं। सोनिया जी भी विदेश में पैदा हुई हैं। वह साड़ी पहनती हैं, मैंने भी फिल्म में साड़ी पहनी है इसलिए लोग मेरी और उनकी तुलना करते हैं, यह तार्किक भी है। मैं इसे समझ सकती हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि लोग यह समझें कि मैंने सोनिया गांधी की भूमिका नहीं की है। यदि वह ऐसा सोचेंगे तो गलत उम्मीदों के साथ फिल्म देखने पहुंचेंगे।" 'राजनीति' का प्रदर्शन चार जून को होना है। फिल्म में कैटरीना के साथ अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, नाना पाटेकर, नसीरुद्दीन शाह, रणबीर कपूर और मनोज वाजपेयी राजनीतिक खेल खेलते नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X